गुरु गोबिंद सिंह ने लोगों को धर्मपरायण जीवन जीने की प्रेरणा दी: राष्ट्रपति मुर्मू

Edited By Updated: 27 Dec, 2025 01:24 PM

guru gobind singh inspired people to lead a righteous life

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शनिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि एकता, करुणा और सभी के प्रति सम्मान पर आधारित एक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए उनके उपदेश मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शनिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि एकता, करुणा और सभी के प्रति सम्मान पर आधारित एक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए उनके उपदेश मानवता का मार्गदर्शन करते रहेंगे। मुर्मू ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह विपरीत परिस्थितियों में भी गरिमा और आदर्शों के लिए बलिदान के प्रतीक हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘एकता, करुणा और सभी के प्रति सम्मान पर आधारित सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण के लिए उनकी शिक्षाएं मानवता का मार्गदर्शन करती रहें।'' राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं अदम्य साहस और विलक्षण दूरदर्शिता के साथ उन्होंने लोगों को धर्मपरायण जीवन जीने की प्रेरणा दी और अपने अनुयायियों को एक ऐसी शक्ति में एकजुट किया जो न्याय और आत्मसम्मान के आदर्शों की रक्षा के उत्साह से ओतप्रोत होकर अपने से कहीं अधिक शक्तिशाली शत्रुओं का बहादुरी से सामना करने में सक्षम थी।''

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!