भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत ठाणे जिले में फहराए जाएंगे 17 लाख तिरंगे

Edited By Updated: 06 Aug, 2022 12:32 PM

har ghar tiranga maharashtra thane 17 lakh tricolor azadi ka amrit mahtosav

केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरों के ऊपर फहराने के लिए कुल 17 लाख तिरंगे वितरित किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे: केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरों के ऊपर फहराने के लिए कुल 17 लाख तिरंगे वितरित किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 'हर घर तिरंगा' अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है, जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मद्देनजर मनाया जा रहा है। जिला अधिकारी राजेश नार्वेकर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ''ठाणे की सीमा में कुल 3,92,478 घर और 13 लाख निजी व सरकारी भवन हैं।

इन संपत्तियों पर 17 लाख झंडे फहराने की योजना है।'' उन्होंने कहा कि उत्सव के मद्देनजर जिले में 21 गतिविधियों की योजना बनाई गई है। ठाणे जिला परिषद (जेडपी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपाली सतपुते ने बताया, घरों पर तिरंगा फहराने का महत्व बताने के लिए 7,500 विद्यार्थियों को 'तिरंगा स्वयंसेवक' और 80,000 विद्यार्थियों को 'तिरंगा राजदूत' के रूप में नियुक्त किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!