Har Ghar Tiranga: आंख की पुतली पर बनाया तिरंगा, साथ ही लोगों को दी यह चेतावनी

Edited By Updated: 10 Aug, 2022 03:49 PM

har ghar tiranga tricolor made on the iris of the eye

पूरा देश इस समय 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। हर कोई इस खास दिन को अपने तरीके से स्पेशल बना रहा है। तमिलनाडु के एक कलाकार ने अपनी दाहिनी आंख को तिरंगे से रंग दिया है।

नेशनल डेस्क: पूरा देश इस समय 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। हर कोई इस खास दिन को अपने तरीके से स्पेशल बना रहा है। तमिलनाडु के एक कलाकार ने अपनी दाहिनी आंख को तिरंगे से रंग दिया है। शख्स की तिरंगे से रंगी हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मशहूर कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता UMT राजा ने तिरंगे को अपनी आंख में रंगा है।

 

ऐसे लगाया आंख में तिरंगा

52 वर्षीय सुनार UMT राजा ने अपनी दाहिनी आंख में तिरंगा बनाया है। इसे बनाने के लिए उन्होंने पहले एक अंडे का खोल लिया है और फिर उस खोल के अंदर सफेद भ्रूण पर एक महीन कपड़े जैसी फिल्म में पेंट को जोड़ दिया था। इसके बाद इस पेंट को आंखों के सफेद वाली पुतली पर दबाया जिससे तिरंगा आंखों की पुतली पर जाकर चिपक गया। इस तरीके से कलाकार ने अपनी आंख में तिरंगा बनाया है। इसे पूरा करने में उनको कई घंटों का समय लगा है।

PunjabKesari

वीडियो सोशल मीडिया पर चेतावनी के साथ शेयर किया गया है कि लोग इसे ट्राय न करें। इससे आंखों में एलर्जी, खुजली और इन्फेक्शन हो सकता है। राजा ने बताया कि उन्हें राष्ट्रीय ध्वज आंख के अंदर इसलिए बनवाया, जिससे वो आमजन में यह जागरूकता फैलाएं कि हमारा राष्ट्र ध्वज कितना महत्वपूर्ण है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!