Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? हफ्तेभर में इतना बदला 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट, जानें आज का भाव

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 07:22 PM

has gold become cheaper or more expensive the rate of 10 grams of 24 carat gold

साल 2025 में सोने ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए रोमांचक दिन पेश किए हैं। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,21,492 रुपये प्रति 10...

नेशनल डेस्क: साल 2025 में सोने ने निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए रोमांचक दिन पेश किए हैं। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,21,492 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सप्ताह की शुरुआत में 5 अक्टूबर को सोने का भाव 1,23,677 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर तक पहुंचा, लेकिन उसके बाद थोड़ा गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद हफ्तेभर के अंतराल में सोने की कीमत में कुल मिलाकर 3,379 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

घरेलू मार्केट में गोल्ड रेट
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,18,610 रुपये और 20 कैरेट गोल्ड का 1,08,160 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अन्य कैरेट के सोने का लेटेस्ट रेट इस प्रकार है:
18 कैरेट गोल्ड: 98,440 रुपये/10 ग्राम
14 कैरेट गोल्ड: 78,380 रुपये/10 ग्राम


GST और मेकिंग चार्ज का असर
ज्वेलरी खरीदते समय सोने के दाम में 3% GST और अलग-अलग राज्यों में लागू मेकिंग चार्ज भी शामिल होते हैं। इन कारणों से ग्राहकों को सोने की वास्तविक कीमत ज्वेलरी खरीदते समय बढ़ी हुई दिख सकती है।


ज्वेलरी खरीदते समय शुद्धता की जांच जरूरी
सोने की शुद्धता देखने के लिए ज्वेलरी पर हॉलमार्क की जांच करें। 24 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर आमतौर पर ‘999’ अंकित होता है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!