संसद के बाहर जोरादार हंगामा, राहुल गांधी ने बिट्टू को बताया 'गद्दार दोस्त'

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 12:05 PM

heated exchange at parliament rahul gandhi vs ravneet bittu viral video

संसद में आज यानि 4 फरवरी को विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त बताया। इस बात का जवाब देते हुए बिट्टू ने भी राहुल को देश का दुश्मन कहा।

नेशनल डेस्क: संसद में आज यानि 4 फरवरी को विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त बताया। इस बात का जवाब देते हुए बिट्टू ने भी राहुल को देश का दुश्मन कहा।

PunjabKesari

कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं और तीन बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके हैं।

  • सफर: 2009 में आनंदपुर साहिब और 2014 व 2019 में लुधियाना से जीत दर्ज की।

  • पार्टी परिवर्तन: 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।

  • वर्तमान स्थिति: हालांकि वे 2024 का चुनाव लुधियाना से हार गए थे, लेकिन बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा के जरिए केंद्र में रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।

क्यों बढ़ा तनाव?

यह भिड़ंत तब हुई जब संसद में आठ विपक्षी सांसदों के निलंबित किया गया। राहुल गांधी द्वारा बिट्टू को 'गद्दार' कहना उनकी पुरानी पार्टी निष्ठा को लेकर कटाक्ष था, जबकि बिट्टू का 'देश का दुश्मन' कहना राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर दिए गए बयानों की ओर इशारा माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!