Heavy Rain Alert; 4, 5, 6, 7 नवंबर तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 03 Nov, 2025 03:13 PM

heavy rain alert heavy rain expected on november 4 5 6 and 7 imd alert

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। कई राज्यों में बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट आई है, जिससे सर्दी की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो उत्तर भारत में बारिश लाएगा। महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी...

नेशनल डेस्क : देशभर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

  • 3 और 4 नवंबर को राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • 4 नवंबर को उत्तराखंड में भी बारिश के साथ ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
  • 4 और 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी

IMD ने महाराष्ट्र के कई जिलों कोंकण, विदर्भ और मराठवाड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में सौराष्ट्र-कच्छ, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, असम और मेघालय के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें - भारत जीता तो पाकिस्तान से भी आया रिएक्शन, शोएब अख्तर बोले- ये लड़कियां...

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

4 से 6 नवंबर के बीच तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 5 से 7 नवंबर के दौरान तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर और मध्य भारत में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ में इस हफ्ते से ठंड का असर बढ़ेगा। सुबह-शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें - अब और भी ज्यादा सस्ता होगा सोना-चांदी... भारत सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम, जानें वजह


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!