Heavy Rain Alert: अगले 48 से 72 घंटे रहें सावधान! इन 10 राज्यों में होगी भारी बारिश, क्या अपने शहर का हाल

Edited By Updated: 11 Oct, 2025 01:34 PM

heavy rain alert heavy rain warning in these 10 states

देश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद से मौसम में हल्का सा बदलाव हुआ है। अक्टूबर में शुरु हुई इस गुलाबी ठंड के बाद IMD ने  'ला नीना' के प्रभाव के कारण सामान्य से अधिक ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। अगले कुछ दिनों में Western Disturbance  के सक्रिय...

नेशनल डेस्क : देश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद से मौसम में हल्का सा बदलाव हुआ है। अक्टूबर में शुरु हुई इस गुलाबी ठंड के बाद IMD ने  'ला नीना' के प्रभाव के कारण सामान्य से अधिक ठंड पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। अगले कुछ दिनों में Western Disturbance  के सक्रिय होने और मानसून की वापसी के चलते 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और उसके आस-पास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से अगले तीन से चार दिनों के दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

11 से 13 अक्टूबर तक इन राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है:

1.      महाराष्ट्र

2.      मध्य प्रदेश

3.      उत्तर प्रदेश

4.      झारखंड

5.      छत्तीसगढ़

6.      पश्चिम बंगाल

7.      सिक्किम

8.      ओडिशा

9.      तेलंगाना

10.  बिहार

ये भी पढ़ें- Alert: आपकी थाली के दाल-चावल बन रहे हैं 'साइलेंट किलर'! ICMR की रिपोर्ट में चौकाने वाला दावा

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड की शुरुआत नवंबर में 15 से 20 तारीख के बीच होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली का तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। 15 अक्टूबर तक दिल्ली-NCR में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है।

ला नीना का असर: मौसम विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि ला नीना के सक्रिय होने से दिसंबर में शीत लहर का दौर चलेगा, जो फरवरी तक जारी रह सकता है। ऐसे में इस बार दिल्ली में दिसंबर से फरवरी महीने के बीच हाड़ कंपाने वाली 'सूखी' ठंड पड़ने की संभावना है। दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में सुबह के समय कोहरा भी छा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!