Weather Warning: मॉनसून का रौद्र रूप, अगले 6 दिन तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Jun, 2025 01:34 PM

heavy rain warning in up till june 28 delhi ncr ready to get drenched

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेज़ी से उत्तरी भारत की ओर बढ़ रहा है जिससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून इस समय उत्तरी अरब सागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और पंजाब के कई हिस्सों तक पहुँच चुका...

नेशनल डेस्क। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेज़ी से उत्तरी भारत की ओर बढ़ रहा है जिससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मॉनसून इस समय उत्तरी अरब सागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और पंजाब के कई हिस्सों तक पहुँच चुका है। अगले 36 घंटों में दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के बाकी हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनी हुई हैं। मॉनसून की उत्तरी सीमा अब बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर से होते हुए हिमालय की ओर बढ़ रही है जिससे देश में व्यापक बारिश की उम्मीद है।

यूपी में 25 से 28 जून तक 'रेड अलर्ट' जैसी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) लखनऊ के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में और आगे बढ़ चुका है। अगले 36 घंटे बेहद अहम होंगे खासकर पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की घटनाएँ हो सकती हैं। इसको लेकर:

  • 25 और 27 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • 28 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए भी भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है।

PunjabKesari

 

हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जहाँ झांसी और बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 25.5°C रहा। वहीं, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर जैसे जिलों में रात का तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। अधिकतम तापमान फतेहगढ़ में 38°C दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज और झांसी मंडलों में यह सामान्य से 5°C तक कम रहा।

PunjabKesari

 

उत्तराखंड, दिल्ली-NCR और अन्य राज्यों का मौसम

  • उत्तराखंड: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 24 से 30 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है।
  • पूर्वी और मध्य भारत: बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 25 से 28 जून तक भारी बारिश की संभावना है।
  • दिल्ली-एनसीआर: राजधानी क्षेत्र में 25 से 27 जून तक सामान्यतः बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

इन राज्यों में बाढ़ की चेतावनी और सावधानियाँ

IMD ने कुछ राज्यों में अचानक बाढ़ (flash flood) की चेतावनी भी जारी की है:

  • उत्तराखंड
  • उत्तर-पूर्वी राज्य (असम, अरुणाचल, मणिपुर आदि)
  • पूर्वी मध्य प्रदेश

PunjabKesari

 

विभाग ने इन क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

किसानों के लिए सलाह: भारी वर्षा के मद्देनज़र किसानों को धान की नर्सरी की बुवाई स्थगित करने, खेतों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करने, कटाई योग्य फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने और सब्जियों व फलों के पौधों को सहारा देने की सलाह दी गई है।

मछुआरों के लिए चेतावनी: मछुआरों को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में 24 से 29 जून तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि खराब मौसम के कारण स्थिति खतरनाक हो सकती है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनियों पर ध्यान दें और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!