Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में भारी बारिश मचाएगी तांडव, नए साल का जश्न पड़ेगा फीका…IMD का इन राज्यों में हाई अलर्ट

Edited By Updated: 31 Dec, 2025 03:27 PM

heavy rainfall will wreak havoc in the next 24 hours imd issues high alert for

नए साल के जश्न से पहले मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों...

नेशनल डेस्क: नए साल के जश्न से पहले मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर मौसम का असर साफ नजर आ सकता है।

उत्तर भारत में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी की चेतावनी
IMD ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका असर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।


इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।


घने कोहरे और शीत लहर का असर
दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में शीत लहर की स्थिति बन सकती है। वहीं बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीत दिवस जैसे हालात रहने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में भी घना कोहरा छाने के आसार हैं।


दिल्ली में आज और नए साल का मौसम
राजधानी दिल्ली में 31 दिसंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने 1 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड और ज्यादा महसूस होगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!