महाराष्ट्र: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 3 की मौत और 8 घायल

Edited By Updated: 15 Jun, 2025 12:22 PM

high speed truck hits bus 3 killed and 8 injured

रविवार सुबह महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना संगमनेर इलाके में कोल्हार-घोटी राजमार्ग पर सुबह करीब छह बजे हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोनी से संगमनेर...

नेशनल डेस्क. रविवार सुबह महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना संगमनेर इलाके में कोल्हार-घोटी राजमार्ग पर सुबह करीब छह बजे हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोनी से संगमनेर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक मुंबई से शिरडी जा रही एक निजी लक्जरी बस से टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार दो यात्रियों और ट्रक के सह-चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों और घायलों की पहचान

अधिकारियों ने मृतकों की पहचान ट्रक के सह-चालक फिरोज लाला शेख (46), बस यात्री अंजू रवींद्र वाल्मीक (39) और प्रवीण सोपान कंदलकर (28) के रूप में की है। इस दुर्घटना में बस में सवार आठ अन्य यात्री भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। संगमनेर तालुका पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!