ऐतिहासिक पल! न्यूयॉर्क के Times Square पर मनाई गई दुर्गा पूजा, लोगों में दिखा भारी उत्साह

Edited By Updated: 07 Oct, 2024 10:14 PM

historical moment durga puja was celebrated at times square in new york

भारतीय संस्कृति की धूम अब देश ही नहीं दुनिया में भी गूंज रही है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और रूस से लेकर दुनिया के कई देश सनातन धर्म को तेजी से अपना रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर पर नजर आया

इंटरनेशनल डेस्कः भारतीय संस्कृति की धूम अब देश ही नहीं दुनिया में भी गूंज रही है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और रूस से लेकर दुनिया के कई देश सनातन धर्म को तेजी से अपना रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर पर नजर आया। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय और अमिरिकी लोगों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम बंगाली क्लब की ओर से आयोजित किया गया था।


बता दें कि देश में कोलकाता का दुर्गा पांडाल सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने रविवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया। पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर ने कहा कि दुर्गा पूजा एक अद्भुत त्योहार है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौसम में कोलकाता में यह उनका पहला मौका था। लारा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह (दुर्गा पूजा) एक अद्भुत त्योहार है। मैं पहली बार यहाँ आया हूँ। जब भी मैं भारत में होता हूं खासकर आज जैसे दिन कोलकाता में तो हर कोई जो प्यार और प्रशंसा दिखाता है, वह बहुत खास है।

दुर्गा पूजा को दुर्गोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। देवी दुर्गा के सम्मान में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्योंकि देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर को हराया था। यह त्योहार आम तौर पर 10 दिनों (नवरात्रि) तक चलता है, जिसमें मुख्य उत्सव अंतिम चार दिनों (सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी) के दौरान होता है।

वहीं, महाराष्ट्र में मुंबई महानगर और उसके उपनगरों में रहने वाले लाखों बंगाली भाषी लोग दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं। देश के ‘प्रमुख शहरी क्षेत्र' मुंबई में दुर्गा पूजा का इतिहास एक सदी से भी पुराना है। करीब एक सदी पहले पश्चिम बंगाल से इस पश्चिमी भारतीय राज्य में लोगों की आवाजाही बढ़ी थी।

गौरतलब है कि वृहन मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय के जुड़वां जिले और तटीय कोंकण क्षेत्र के पड़ोसी पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिले शामिल हैं और इन जगहों पर 150 से 200 से अधिक सार्वजनिक पूजाएं होती हैं।  इस साल पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव सप्ताहांत के साथ शामिल हो गया है। वास्तव में, षष्ठी से पहले के आयोजनों के साथ ही उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इसके बाद सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के भव्य समारोह मनाए जाएंगे। महाराष्ट्र के बहुत से लोग दुर्गा पूजा के‘पंडालों'और सजावट का इंतजार करते हैं। 

दुर्गा पूजा राज्य के सबसे बड़े त्योहार गणेशोत्सव के लगभग एक महीने बाद आती है। इसके अलावा, मुंबई के नवरात्रि उत्सव का स्वाद (जिसमें गुजराती लोक नृत्य, डांडिया और गरबा शामिल हैं) बंगालियों को आकर्षित करता है। मुंबई की सबसे पुरानी दुर्गा-पूजा में से एक कालबादेवी में आयोजित की जाती है, जिसे मुख्य रूप से सुनार और कारीगरों द्वारा आयोजित किया जाता है।      

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!