Instagram पर शुरू हुआ रोमांस और फिर की शादी, शक होने पर पत्नी को वॉटर हीटर से...

Edited By Updated: 19 Oct, 2025 02:00 PM

husband kills wife 9 months after second marriage in bengaluru

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेंगलुरु पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद इसे वॉटर हीटर से बिजली का झटका (Current) लगने की दुर्घटना दिखाने...

नेशनल डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेंगलुरु पुलिस ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद इसे वॉटर हीटर से बिजली का झटका (Current) लगने की दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। बता दें कि आरोपी ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर मुलाकात के बाद नौ महीने पहले उससे शादी की थी।

यह चौंकाने वाली घटना विजयनगर जिले के मारगोंडानहल्ली स्थित एक अपार्टमेंट में 15 अक्टूबर की शाम को हुई जहां पीड़िता (अपनी पहली शादी से 15 साल की बेटी की मां और विधवा) बाथरूम में मृत पाई गई थी।

बेटी ने खोला राज, पति ने कबूला गुनाह

शुरुआत में पति ने परिवार वालों को बताया कि उसकी पत्नी की मौत वॉटर हीटर से करंट लगने के कारण हुई है लेकिन पुलिस को तब शक हुआ जब पीड़िता की बेटी ने यह बयान दिया कि घटना से ठीक एक दिन पहले उसके माता-पिता के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें: Flight Fire Video: Air China की फ्लाइट में अचानक लगी आग, हड़कंप मचते ही शुरू हुआ ड्रामा, Video देख उड़े होश

पीड़िता की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और 16 अक्टूबर को आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी की कथित बेवफाई से गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर साजिश के तहत इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। आरोपी को 17 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस परिवार के बयान दर्ज कर रही है और घटनास्थल से सबूत जुटाकर पूरी साजिश की गहन जांच कर रही है।

याद आया डॉक्टर कृतिका हत्याकांड

यह दूसरा ऐसा मामला है जिसने शहर में तनाव पैदा कर दिया है। इससे पहले बेंगलुरु में ही डॉक्टर कृतिका रेड्डी की हत्या उनके डॉक्टर पति महेंद्र रेड्डी ने कर दी थी। शादी के केवल 11 महीने बाद पति महेंद्र ने पत्नी कृतिका को यह कहकर आईवी इंजेक्शन दिए कि यह उनकी सेहत के लिए है। 23 अप्रैल की रात तबीयत बिगड़ने के बाद कृतिका की मौत हो गई।

छह महीने बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट से यह सच्चाई सामने आई कि कृतिका के शरीर में 'प्रोपोफोल' (Propofol) नामक शक्तिशाली एनेस्थीसिया दवा पाई गई थी जिसका इस्तेमाल ऑपरेशन थिएटर में किया जाता है। उस मामले में भी हत्या का कारण महेंद्र द्वारा कृतिका की स्वास्थ्य समस्याओं को शादी के समय छिपाना बताया गया था। ये दोनों मामले बेंगलुरु में वैवाहिक संबंधों के भीतर छिपी हिंसा और अपराध की तरफ इशारा करते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!