उन्नाव में पति ने पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी, गांव में फैला सन्नाटा

Edited By Updated: 16 Oct, 2025 09:23 PM

husband kills wife in unnao commits suicide village plunges into silence

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के लालताखेड़ा गांव के बाहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 32 वर्षीय राजेश लोधी ने 15 अक्टूबर को अपनी 28 वर्षीय पत्नी सीमा लोधी की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के लालताखेड़ा गांव के बाहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 32 वर्षीय राजेश लोधी ने 15 अक्टूबर को अपनी 28 वर्षीय पत्नी सीमा लोधी की हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद पति ने पुलिस को दी सूचना

घटना के बाद राजेश ने पुलिस को पत्नी की मौत की जानकारी दी। लेकिन जब मौके पर पुलिस पहुंची, तो आरोपी वहां नहीं मिला। घटना की सूचना पर मृतिका के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश के साथ ही उसकी सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हत्या के अगले दिन हुई पति की खुदकुशी

16 अक्टूबर को राजेश का शव लालताखेड़ा गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या दहेज के लिए नहीं, बल्कि किसी और कारण से हुई हो सकती है। राजेश और सीमा के दो छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र चार और पांच साल है।

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

सीओ सदर दीपक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना ने पूरे गांव में सन्नाटा और डर का माहौल बना दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!