55 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग का 10 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

Edited By Updated: 03 Oct, 2024 05:39 PM

imd stormy weather winds up to 55 km per hour gulf of mannar

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को चेतावनी दी कि कुछ क्षेत्रों में तूफानी मौसम और 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह प्रभाव मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्सों पर दिखाई देगा, जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार और...

नेशनल डेस्क:  देश के कई हिस्सों में मानसून विदा हो चुका है, लेकिन कुछ राज्यों में अब भी रुक-रुककर बारिश जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को चेतावनी दी कि कुछ क्षेत्रों में तूफानी मौसम और 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह प्रभाव मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्सों पर दिखाई देगा, जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार और एनसीआर में 5 और 6 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश:

मौसम विभाग ने खासकर मछुआरों को चेताया है कि वे अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की ओर न जाएं। अगले 6-7 दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, माहे और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 4 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर का हाल:

दिल्ली में 2024 का मानसून सीजन 61% बारिश के साथ समाप्त हो चुका है। अब मानसून के जाने के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4 अक्टूबर को तापमान बढ़कर 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

बारिश का अनुमान:

  • 4 से 8 अक्टूबर: कर्नाटक और कराईकल में बारिश का अनुमान।
  • 5 और 6 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश, बिहार, और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!