कोरोना ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 4 लाख से ज्यादा मामले, 3522 की हुई मौत

Edited By Updated: 01 May, 2021 08:42 AM

india becomes first country in the world to report over 4 lakh new cases

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देश में कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों की संख्या प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से ऊपर बनी हुई थी, जोकि शनिवार सुबह चार लाख को पार कर चुकी है। इससे भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा...

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देश में कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों की संख्या प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से ऊपर बनी हुई थी, जोकि शनिवार सुबह चार लाख को पार कर चुकी है। इससे भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह देशभर में 402,110 नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में सक्रिय मामलों की संख्या 33 लाख के पार पहुंच गई है। 

शनिवार सुबह तक 24 घंटों में 3,388 लोगों की जान जाने की खबर है और इससे मृतकों का कुल आंकड़ा 2.11 लाख के पार हो गया है। मृतकों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र से 828, दिल्ली से 375, उत्तर प्रदेश से 332, कर्नाटक से 217, छत्तीसगढ़ से 269, गुजरात से 173 और राजस्थान से 155 बताई गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 62,919 लोग कोविड-19 से संक्रमण हुए, इसके बाद कर्नाटक (48,296) और केरल (37,199) के लोग संक्रमित हुए। महाराष्ट्र में (828), उसके बाद दिल्ली (375) और उत्तर प्रदेश (332) दर्ज किए गए।

कुल मामलों में छह सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (4,602,472), केरल (1,571,183), कर्नाटक (1,488,118), उत्तर प्रदेश (1,252,324), तमिलनाडु (1,148,064) और दिल्ली (1,074,916) हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!