सीजफायर पर UAE ने दिखाई सख्तीः कहा-ईरान पूरी तरह से सभी हमले बंद करे, नुकसान का हर्जाना भी दे

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 03:36 PM

uae demands iranian accountability following trump s 2 week ceasefire

यूएई ने अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सख्त रुख अपनाते हुए ईरान से जवाबदेही और नुकसान की भरपाई की मांग की है। उसने कहा कि केवल अस्थायी युद्धविराम काफी नहीं है, बल्कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करना जरूरी है।

International Desk: अमेरिका और ईरान के बीच घोषित दो हफ्ते के युद्धविराम के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस पर अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है। यूएई ने साफ कहा है कि सिर्फ अस्थायी सीजफायर से शांति कायम नहीं होगी, बल्कि ईरान को अपने हमलों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
UAE के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा घोषित युद्धविराम पर नजर बनाए हुए है और समझौते की शर्तों को लेकर और स्पष्टता चाहता है। खासतौर पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ईरान पूरी तरह से सभी हमले बंद करे।

 

UAE ने Strait of Hormuz को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। उसने मांग की है कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पूरी तरह और बिना किसी शर्त के खोला जाए, ताकि वैश्विक व्यापार और तेल सप्लाई प्रभावित न हो। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पिछले 40 दिनों में ईरान द्वारा किए गए हमलों में 2,800 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। इन हमलों में ऊर्जा ढांचे, नागरिक ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। 

 

UAE का कहना है कि इन हमलों के लिए ईरान को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उससे नुकसान की भरपाई (reparations) भी करवाई जानी चाहिए। यह भी कहा गया कि जब तक इन मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक स्थायी शांति संभव नहीं है। UAE ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस युद्ध का हिस्सा नहीं है, लेकिन उसने संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक स्तर पर काफी प्रयास किए हैं, खासकर खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के जरिए। साथ ही, यूएई ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव United Nations Security Council 2817 (2026) का हवाला देते हुए कहा कि ईरान को इसका पूरी तरह पालन करना चाहिए, जिसमें हमलों को तुरंत रोकने की बात कही गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!