बांग्लादेश में इंडियन हाई कमीशन के अधिकारी की मौत, संदिग्ध हालात में मिली बॉडी

Edited By Updated: 19 May, 2026 08:27 PM

indian high commission official dies in bangladesh body found under suspicious

बांग्लादेश के चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में तैनात एक भारतीय अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान हरियाणा निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है, जो भारतीय मिशन में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर के पद...

International Desk: बांग्लादेश के चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में तैनात एक भारतीय अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान हरियाणा निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है, जो भारतीय मिशन में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह नरेंद्र अपने कमरे से बाहर नहीं निकले और लगातार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर कमरे से नरेंद्र का शव बरामद किया।

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, भारतीय उच्चायोग के अधिकारी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। इस घटना के बाद भारतीय मिशन और सुरक्षा एजेंसियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!