US के बाद अब ये देश भारत पर लगाएगा 50% टैरिफ, सामने आई बड़ी वजह

Edited By Updated: 28 Jan, 2026 08:19 PM

south africa is making major preparations

भारत और चीन के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ा झटका सामने आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका भारत और चीन से आयात होने वाले वाहनों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाने की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो दोनों...

नेशनल डेस्क: भारत और चीन के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ा झटका सामने आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ अफ्रीका भारत और चीन से आयात होने वाले वाहनों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाने की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो दोनों देशों से आने वाली गाड़ियों को भारी शुल्क का सामना करना पड़ेगा।

आयात बढ़ा, घरेलू कंपनियां परेशान

ब्लूमबर्ग के अनुसार, साउथ अफ्रीका के व्यापार, उद्योग और प्रतिस्पर्धा विभाग ने इस मुद्दे की आंतरिक समीक्षा शुरू कर दी है। सरकार की चिंता यह है कि भारत और चीन से बढ़ते वाहन आयात के चलते स्थानीय ऑटोमोबाइल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे घरेलू उद्योग की प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो रही है।

क्यों लगाया जा सकता है टैरिफ?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह समीक्षा भारत और चीन से आने वाले वाहनों के तेजी से बढ़ते प्रवाह को रोकने या सीमित करने के उद्देश्य से की जा रही है। नीति-निर्माताओं का मानना है कि ऊंचा टैरिफ घरेलू कंपनियों के लिए राहत साबित हो सकता है और स्थानीय उद्योग को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी।

पार्ट्स पर भी पड़ सकती है मार

सिर्फ वाहनों ही नहीं, बल्कि ऑटोमोबाइल पार्ट्स के आयात पर भी टैरिफ लगाने की संभावना जताई जा रही है। विभाग मौजूदा टैरिफ सूची में बदलाव की समीक्षा कर रहा है, ताकि शुल्क को विश्व व्यापार संगठन (WTO) के ‘मोस्ट फेवर्ड नेशन’ दिशानिर्देशों के अनुरूप बनाया जा सके।

भारत-चीन सबसे बड़े सप्लायर

आंकड़े बताते हैं कि 2024 में दक्षिण अफ्रीका के कुल वाहन आयात में भारत की हिस्सेदारी 53% और चीन की 22% रही। यही वजह है कि दोनों देशों से आने वाले वाहनों को लेकर वहां का उद्योग जगत सबसे ज्यादा चिंतित नजर आ रहा है।

चार साल में आयात में जबरदस्त उछाल

पिछले चार वर्षों में चीन से वाहन आयात 368% तक बढ़ गया है, जबकि भारत से आयात में 135% की वृद्धि दर्ज की गई है. खासकर एंट्री-लेवल सेगमेंट में सस्ती गाड़ियों ने घरेलू निर्माताओं के मुनाफे पर सीधा असर डाला है।

वैश्विक व्यापार के बीच नई चुनौती

यह चर्चा ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब भारत ने यूरोपीय यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है और 90% वस्तुओं पर टैरिफ कम या खत्म करने पर सहमति बनी है। इससे यूरोप में भारतीय निर्यात बढ़ने की उम्मीद है।

अमेरिका पहले ही लगा चुका है 50% टैरिफ

गौरतलब है कि अमेरिका पहले से ही भारत से आने वाले सभी उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लागू कर चुका है, जिससे भारतीय सामान वहां महंगे हो गए हैं। इसके बावजूद दिसंबर तिमाही में भारत का अमेरिका को निर्यात बढ़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!