शराबियों के लिए खुशखबरी! अब होली पर दिल्ली में छलका सकेंगे जाम, 4 मार्च को रहेगा No Dry Day

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 05:25 PM

there will be no dry day on march 4 in delhi

दिल्ली सरकार ने शराब के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। राजधानी दिल्ली में इस बार शराब की दुकानें खुली रहेंगी। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि 4 मार्च को राजधानी में नो ड्राई डे रहेगा। सरकार इस साल 4 मार्च को मनाई जाने वाली होली को...

No Dry Day On holi: दिल्ली सरकार ने शराब के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। राजधानी दिल्ली में इस बार शराब की दुकानें खुली रहेंगी। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि 4 मार्च को राजधानी में नो ड्राई डे रहेगा। सरकार इस साल 4 मार्च को मनाई जाने वाली होली को 'ड्राई डे' (Dry Day) की आधिकारिक सूची से हटा दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि त्योहार के दिन दिल्ली में शराब के ठेके बंद नहीं रहेंगे और लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकेंगे।

परंपरा से हटकर लिया गया फैसला

आमतौर पर दिल्ली सहित देश के अधिकांश राज्यों में होली जैसे बड़े त्योहारों पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है। पिछली सूचियों में भी होली को ड्राई डे माना जाता था, लेकिन सरकार के ताजा आदेश ने पुरानी व्यवस्था को बदल दिया है। इस फैसले से जहाँ शराब प्रेमियों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं शराब विक्रेताओं को भी इस बार बंपर सेल की उम्मीद है।

PunjabKesari

इन खास मौकों पर जारी रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली सरकार ने कहा कि होली के अलावा इन खास मौकों पर शराब की बिक्री पर पूरा प्रतिबंध रहेगा।

  •  गणतंत्र दिवस
  • महाशिवरात्रि
  • ईद
  • रामनवमी
  • महावीर जयंती

प्रशासन ने की खास अपील

सरकार के इस कदम के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे शराब का सेवन कर हुड़दंग न मचाएं और कानून-व्यवस्था का पालन करें। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार की खुशी और सौहार्द बना रहे, इसके लिए नियमों के दायरे में रहकर ही जश्न मनाना चाहिए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!