Edited By Tanuja,Updated: 03 Mar, 2026 04:36 PM

इजरायल की सेना ने दावा किया है कि बेरूत में नौसैनिक हमले में आईआरजीसी कुद्स फोर्स के प्रमुख रेजा खजाई मारे गए। आईडीएफ के अनुसार, खजाई हिजबुल्ला और ईरान के बीच सैन्य समन्वय के मुख्य कड़ी थे और लेबनान में हथियार ट्रांसफर व उत्पादन कार्यक्रम की देखरेख...
International Desk: इजरायल की सेना Israel Defense Forces (IDF) ने मंगलवार को दावा किया कि लेबनान की राजधानी Beirut में हुए एक नौसैनिक हमले में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की कुद्स फोर्स के प्रमुख रेजा खजाई की मौत हो गई। IDF के अनुसार, यह हमला सोमवार रात को किया गया और इसमें खजाई को निशाना बनाया गया।
कौन थे रेजा खजाई?
- इजरायली सेना के मुताबिक, खजाई IRGC कुद्स फोर्स के वरिष्ठ अधिकारी थे
- लेबनान कोर में सेना प्रमुख के रूप में काम कर चुके थे
- कोर कमांडर के “दाहिने हाथ” माने जाते थे
- हिजबुल्ला को संगठित सैन्य ढांचा देने और उसे मजबूत करने में खजाई की अहम भूमिका थी।
- हिजबुल्ला-ईरान के बीच मुख्य कड़ी
- IDF के बयान के अनुसार, खजाई हिजबुल्ला और ईरान के बीच संपर्क सूत्र थे
- हिजबुल्ला की जरूरतों और ईरान से मिलने वाले संसाधनों के बीच पुल का काम करते थे
- ईरान से लेबनान तक हथियारों के ट्रांसफर की निगरानी करते थे
- खजाई ने 2023-2024 की लड़ाई के बाद हिजबुल्ला की हमले की क्षमता को दोबारा मजबूत करने की प्रक्रिया का नेतृत्व किया।
- हथियार निर्माण कार्यक्रम पर निगरानी
- खजाई लेबनान में हिजबुल्ला के हथियार निर्माण कार्यक्रम की देखरेख कर रहे थे
- ईरानी हथियारों और उपकरणों के जरिए संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे
- इजरायल इसे हिजबुल्ला की सैन्य क्षमता पर “रणनीतिक वार” बता रहा है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इजरायल, हिजबुल्ला और ईरान के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है। बेरूत में सीधे हमले से लेबनान की स्थिति और जटिल हो सकती है। हालांकि, इस दावे पर अभी तक ईरान या हिजबुल्ला की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।