तीन दिनों से बंद है जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, कहीं लैंडस्लाइड और कहीं बाढ़ से रास्ते हैं बंद

Edited By Updated: 23 Jun, 2022 01:36 PM

jammu srinagar national highway close for traffic

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के लिएतीन दिनों से बंद है।

जम्मू: जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के लिएतीन दिनों से बंद है। राजमार्ग पर भारी भूस्खलन और पस्सियां गिरने से मार्ग को बंद किया गया है। संबंधित विभाग हाईवे को सुचारू करने में जुटा है और उम्मीद है कि आज शाम को रास्ता खोल दिया जाएगा।
बुधवार सुबह रामबन के पीड़ा के पास भारी भूस्खलन हुआ। चश्मा बैटरी और उसके आगे भी पहाड़ों से पत्थर गिरने के बाद मार्ग को बंद कर दिया गया। लोगों को भी एन44 पर सफर करने से परहेज करने को कहा जा रहा है। 
डोडा-किश्तवाड़ मार्ग भी यातायात के लिए बंद किया गया है। मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। विभाग मार्ग को साफ करने में लगा है। वहीं लोगों को पत्नीटाॅप जाने से भी रोका जा रहा है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!