Jio 5G users: Jio ने Airtel को छोड़ा पीछे... दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G ऑपरेटर बना

Edited By Updated: 17 Jan, 2025 12:47 PM

jio 5g users 5g operator 5g services 5g user base airtel 5g operator

भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Jio ने 5G यूजर्स की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि की है और अब वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G ऑपरेटर बन चुका है। 2022 में 5G सर्विस की शुरुआत के महज दो साल बाद, Jio ने 5G यूजरबेस में 170 मिलियन (17 करोड़) यूजर्स जोड़ने...

नेशनल डेस्क:  भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Jio ने 5G यूजर्स की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि की है और अब वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G ऑपरेटर बन चुका है। 2022 में 5G सर्विस की शुरुआत के महज दो साल बाद, Jio ने 5G यूजरबेस में 170 मिलियन (17 करोड़) यूजर्स जोड़ने का दावा किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में करीब 40 मिलियन (4 करोड़) नए 5G यूजर्स जोड़े हैं। वहीं, Airtel इस मामले में काफी पीछे है, जहां 5G यूजरबेस 90 मिलियन (9 करोड़) के करीब था।

Jio ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी का 5G नेटवर्क पर वायरलेस डेटा ट्रैफिक 40 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। Jio अपने 2GB डेली डेटा या उससे ऊपर वाले प्लान्स के साथ अनलिमिटेड फ्री 5G डेटा ऑफर करता है, जबकि Airtel भी महंगे प्रीपेड प्लान्स के साथ 5G डेटा उपलब्ध करवा रहा है।

5G स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड और भविष्य

भारत में 5G स्मार्टफोन की बढ़ती डिमांड से आने वाले समय में भारत का 5G यूजरबेस दुनिया में सबसे बड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 के अंत तक भारत का 5G स्मार्टफोन बाजार 50 बिलियन डॉलर को पार कर सकता है, जिससे टेलीकॉम ऑपरेटरों को बड़ा फायदा होगा।

इस समय Jio और Airtel दोनों ही भारत के सभी टेलीकॉम सर्किल में 5G सर्विस प्रदान कर रहे हैं। Vodafone Idea और BSNL की 5G सर्विस भी इस साल बड़े पैमाने पर शुरू हो सकती है। हालांकि, टेलीकॉम इंडस्ट्री में यूजर्स की संख्या लगातार कम हो रही है, और TRAI की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर महीने में केवल Airtel के यूजर्स में वृद्धि देखी गई, जबकि अन्य प्राइवेट ऑपरेटरों के यूजर्स में कमी आई।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!