सफाई अभियान को लेकर सजग जम्मू नगर निगम, घरों से कचरा उठा रहे आटो

Edited By Updated: 01 Oct, 2020 04:32 PM

jmc install autos to lift garbage

स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर जम्मू शहर का नाम गंदे शहरों में आने से जम्मू नगर निगम अब सचेत हो गया है।


जम्मू: स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर जम्मू शहर का नाम गंदे शहरों में आने से जम्मू नगर निगम अब सचेत हो गया है। निगम ने शहर में डोर टू डोर कूड़ा-कचरा उठाने के लिए 150 आटो लगाए हैं। यह आटो शहर के तकरीबन हर घर से कूड़ा उठाते हैं। हर गाड़ी में जीपीएस लगाया गया है ताकि उनकी कार्यप्रणाली पर नजर रखी जा सके।


जेएमसी के हैल्थ एंड सेनिटेशन विंग के चेयरमैन बलदेव सिंह के अनुसार, इससे पहले ऐसा कभी नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, जबमैं चेयरमैन बना तो लोगों ने मुझसे कहा कि वे चाहते हैं कि हर क्षेत्र से कचरे के ढेर को साफ किया जाए।लोग चाहते थे कि सड़कें और गलियां साफ हों। बजट कम था और ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा था। नई प्रणाली सेअब हर घर से कचरा उठाया जा रहा है। हमने आटो लगा रखे हैं और इन आटो का काम चेक करने के लिए जीपीएस भी लगा रखे हैं।


एक स्थानीय निवासी महेश कुमार ने कहा कि पहले लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक देते थे। अब प्रणाली में सुधार हुआ है। निगम का आटो घरों से कूड़ा ले जाता है। लोग संतुष्ट हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!