'कन्नड़-तमिल' विवाद पर कमल हासन ने दी सफाई, कहा- मैं भाषा पर बोलने के योग्य नहीं हूं

Edited By Updated: 28 May, 2025 07:18 PM

kamal haasan clarified on  kannada tamil  controversy

अभिनेता कमल हासन अपनी फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ भाषा पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हासन ने कहा था कि "कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है," जिसके बाद राज्य में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई...

नेशनल डेस्क: अभिनेता कमल हासन अपनी फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ भाषा पर की गई एक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हासन ने कहा था कि "कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है," जिसके बाद राज्य में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। वहीं, अब बढ़ते विवाद को देखते हुए कमल हासन ने सफाई दी है।

कमल हासन ने कहा, “मैं यह मानता हूं कि मैं भाषा पर बोलने के योग्य नहीं हूं। राज नेताओं को भी इससे दूर रहना चाहिए और मैं खुद भी एक राजनेता हूं।” उन्होंने इससे आगे किसी विवाद में ना पड़ने की बात कही।

दरअसल, प्रमोशन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार की ओर इशारा करते हुए कहा था, “ये हमारे परिवार का हिस्सा हैं क्योंकि आपकी भाषा, हमारी भाषा (तमिल) से उत्पन्न हुई है।” इस बयान को कन्नड़ अस्मिता पर हमला मानते हुए विरोध शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पलटवार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पर नाराज़गी जताते हुए कहा, “कन्नड़ भाषा का इतिहास बेहद प्राचीन है। कमल हासन को इसकी जानकारी नहीं है।” उन्होंने हासन के बयान को अस्वीकार्य बताया और कहा कि ऐसी टिप्पणियां भाषा के सम्मान को ठेस पहुंचाती हैं।

कन्नड़ संगठनों की चेतावनी
कई कन्नड़ समर्थक संगठनों ने हासन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो कर्नाटक में उनकी फिल्म ठग लाइफ की स्क्रीनिंग को रोका जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!