कलयुगी मां! पूर्वजों के मोक्ष के लिए कर दी अपने की दो बच्चों की ह'त्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 10:20 PM

killed two of her own children to seek salvation for her ancestors

गुजरात के नवसारी जिले में एक महिला ने कथित तौर पर पूर्वजों के मोक्ष के लिए अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान सुनीता शर्मा ने रूप...

अहमदाबादः गुजरात के नवसारी जिले में एक महिला ने कथित तौर पर पूर्वजों के मोक्ष के लिए अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान सुनीता शर्मा ने रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सुनीता ने अपने ससुर की भी हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात नवसारी जिले के बिलिमोरा कस्बे के देसरा इलाके में एक फ्लैट में हुई। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली शर्मा अपने पति शिवकांत, सात और चार साल के दो बेटों, सास-ससुर के साथ अपार्टमेंट में रहती थी। अधिकारियों ने बताया कि शिवकांत को टाइफाइड होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पुलिस उपाधीक्षक बी वी गोहिल ने बताया, "(ससुर) इंद्रपाल और (उनकी पत्नी) अपने बेटे (शिवकांत) को खाना देने अस्पताल गए थे और लौटने के बाद सो गए। सुनीता अपने शयनकक्ष में थी। अचानक आधी रात को सुनीता अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए किसी देवता की प्रार्थना करने लगी और इसी दौरान अपने दोनों बेटों की गला घोंटकर हत्या कर दी।" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!