Edited By Mansa Devi,Updated: 03 Oct, 2025 03:55 PM

उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और सूरज बादलों के पीछे लुका-छिपी खेल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के...
नेशनल डेस्क: उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर सहित कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और सूरज बादलों के पीछे लुका-छिपी खेल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। यह मौसम विशेषकर सुबह या दोपहर के समय प्रभावी रहेगा। IMD ने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर के कारण हो रहा है। अनुमान है कि एनसीआर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राज्य के 33 जिलों में 5 अक्टूबर तक हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले बारिश का रियल टाइम अपडेट जरूर चेक कर लें।
अन्य राज्यों का हाल: कहाँ धूप, कहाँ बारिश?
हरियाणा: हरियाणा में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप खिली रहेगी।
पंजाब: पंजाब के कुछ हिस्सों में आज छिटपुट बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश (MP): मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भोपाल और इंदौर जैसे प्रमुख शहरों में मौसम शुष्क रहेगा और यहाँ धूप खिली रहेगी।