विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 11:45 AM

lok sabha proceedings adjourned until 12 pm due to uproar by the opposition

नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर...

नेशनल डेस्क: नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) का उल्लेख किया और सभा ने कारगिल संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य बलों के कर्मियों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है, लेकिन इस बार 26 जुलाई को रविवार होने के कारण अवकाश होगा। इस वजह से शुक्रवार को ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद, विपक्षी सदस्य नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई सहित विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद वह सदस्यों को उनकी बात रखने का अवसर देंगे।

PunjabKesari

बिरला ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलाने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा, ''प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। सदस्य सरकार से सवाल पूछते हैं और जवाबदेही तय करते हैं।'' उन्होंने यह भी कहा कि प्रश्नकाल के बाद किसी भी विषय पर नियमों के तहत चर्चा करने की अनुमति दी जाएगी। सदन में हंगामा थमते न देख बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सोमवार को मानसून सत्र की शुरुआत के बाद से आज लगातार पांचवें दिन भी लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं हो पाया। नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को लेकर संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!