Edited By Anu Malhotra,Updated: 22 Apr, 2026 02:11 PM

हार्ट रेट का सही तरीके से काम करना मौत और जीवन के बीच एक महीन लाईन है जिसके उपर नीचे होते ही इंसान की हस्ती खत्म होने में देर नहीं लगती है। दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है, जो लगातार धड़ककर पूरे शरीर में खून सप्लाई करता रहता है। जब तक दिल सही...
नई दिल्ली: हार्ट रेट का सही तरीके से काम करना मौत और जीवन के बीच एक महीन लाईन है जिसके उपर नीचे होते ही इंसान की हस्ती खत्म होने में देर नहीं लगती है। दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है, जो लगातार धड़ककर पूरे शरीर में खून सप्लाई करता रहता है। जब तक दिल सही तरीके से काम करता रहता है, शरीर हमारा स्वस्थ रहता है लेकिन जैसे ही दिल की धड़कन सामान्य रेट से कम हो जाए, तो यह शरीर में कई तरह की ट्रबल करना शुरू कर देता है।
आमतौर पर एक हेल्थी व्यक्ति की हार्ट रेट 60 से 100 बीट प्रति मिनट होती है। लेकिन जब यह 60 से नीचे चली जाती है, तो इसे ब्रैडीकार्डिया (Bradycardia) कहा जाता है। कई बार यह सामान्य हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।
अगर दिल की मांसपेशियों या उसके इलेक्ट्रिकल सिस्टम में कोई समस्या आ जाए, तो दिल की धड़कन धीमी हो सकती है। ऐसे में इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अगर आपको अपनी हार्ट रेट कम महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
कौन-कौन सी हो सकती है समस्या:
थायराइड की समस्या
थायराइड की बीमारी, खासकर हाइपोथायरॉयडिज्म, दिल की धड़कन को धीमा कर सकती है। इस स्थिति में शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिसका असर सीधे दिल की गति पर पड़ता है।
इलेक्ट्रोलाइट Balance
शरीर में पोटैशियम और सोडियम जैसे तत्वों का संतुलन बिगड़ने पर भी हार्ट बीट प्रभावित होती है। इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन होने पर डॉक्टर की सलाह से सही इलाज करना जरूरी है, ताकि दिल की गति सामान्य बनी रहे।
ब्लड प्रेशर की दवाएं
कुछ दवाएं, खासकर ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी दवाएं, हार्ट रेट को कम कर सकती हैं। कई बार दवा शरीर को सूट नहीं करती और फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
ज्यादा फिटनेस भी खतरा
अक्सर माना जाता है कि ज्यादा फिट रहना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह भी हार्ट रेट कम होने का कारण बन सकता है। एथलीट या बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने वाले लोगों की हार्ट रेट सामान्य से कम हो सकती है, जो हर बार खतरनाक नहीं होती, लेकिन इसे समझना जरूरी है।