अनोखा मामला: क्यूट बिल्ली बनी ड्रग तस्कर, जेल में नशा पहुंचाते रंगे हाथ पकड़ी (Video)

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 01:10 PM

drug mule cat smuggling narcotics into russian prison

रूस की निज़नी नोवगोरोद स्थित एक जेल में गले के कॉलर में ड्रग्स छिपाकर भेजी गई बिल्ली को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। डॉग स्क्वॉड ने नशीले पदार्थों की पुष्टि की। ड्रग्स जब्त कर लिए गए और स्वास्थ्य जांच के बाद बिल्ली को सुरक्षित छोड़ दिया गया। मामले...

International Desk: रूस के निज़नी नोवगोरोद क्षेत्र की एक जेल में ड्रग्स तस्करी का बेहद अनोखा मामला सामने आया है। जेल प्रशासन ने एक बिल्ली को उस समय पकड़ लिया, जब वह अपने गले में बने विशेष कपड़े के कॉलर में नशीले पदार्थ छिपाकर जेल परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। रूस की फेडरल पेनिटेंशियरी सर्विस के अनुसार, यह घटना 21 जुलाई को करेक्शनल कॉलोनी नंबर-17 में हुई। जेल के सुरक्षाकर्मियों ने बिल्ली के गले में लगे दो कपड़े के कॉलर देखकर शक जताया। मौके पर बुलाए गए डॉग स्क्वॉड के सूंघने वाले कुत्तों ने पुष्टि की कि कॉलर में नशीले पदार्थ छिपाए गए हैं।

 

 

जेल अधिकारियों ने बिल्ली के गले से दोनों कॉलर हटाकर जांच की, जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद ड्रग्स को जब्त कर लिया गया।रूसी जेल विभाग ने अपने टेलीग्राम संदेश में कहा कि अपराधियों ने बिल्ली को "मूंछों वाला कुरियर" बनाकर कैदियों तक ड्रग्स पहुंचाने की योजना बनाई थी, लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने इस प्रयास को विफल कर दिया।

 

अधिकारियों ने बताया कि ड्रग्स जब्त करने के बाद बिल्ली की स्वास्थ्य जांच कराई गई। उसके घायल न होने की पुष्टि के बाद उसे सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। फिलहाल अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल थे और बिल्ली के जरिए कौन-सा मादक पदार्थ भेजा जा रहा था। मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में कोस्टा रिका की एक जेल में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां एक बिल्ली के शरीर पर टेप से बंधे पैकेटों में मारिजुआना और हेरोइन बरामद हुई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!