सनकी बीवी! गहरी नींद में सो रहा था पति, तभी बदल गया पत्नी का मूड, फिर मोबाइल उठाया और YouTube पर सर्च किया, बिना...

Edited By Updated: 03 Feb, 2026 11:48 AM

madhya pradesh wife accused of murder learned method from youtube

सोशल मीडिया का नशा और वर्चुअल दुनिया में छा जाने की सनक कभी-कभी असली जिंदगी को तबाह कर देती है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पत्नी ने अपने पति की...

Jhabua Instagram Reel Murder Case : सोशल मीडिया का नशा और वर्चुअल दुनिया में छा जाने की सनक कभी-कभी असली जिंदगी को तबाह कर देती है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए महिला ने YouTube का सहारा लिया और हत्या का तरीका सीखा।

विवाद की जड़: इंस्टाग्राम और शक

पुलिस की जांच में सामने आया है कि 25 वर्षीय कैलाश और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। कैलाश को अपनी पत्नी का इंस्टाग्राम पर रील डालना और सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताना पसंद नहीं था। घटना वाले दिन दोनों एक शादी समारोह में गए थे। वहां नाचने और वीडियो बनाने को लेकर दोनों के बीच सबके सामने कहासुनी हो गई। पति ने पत्नी के चरित्र पर भी शक जताया जो विवाद का मुख्य कारण बना।

YouTube पर सीखा साइलेंट मर्डर का नुस्खा

शादी से लौटने के बाद पत्नी के सिर पर खून सवार था। उसने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया। गुस्से में पागल पत्नी ने मोबाइल उठाया और YouTube पर सर्च किया कि 'गला घोंटकर जान कैसे लें'। रात में जब कैलाश गहरी नींद में सो गया तब पत्नी ने घर में रखी पगड़ी को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया और उसका गला घोंट दिया। महिला तब तक गला दबाती रही जब तक कैलाश की तड़प शांत नहीं हो गई।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: अगले 4 दिन आसमान से बरसेगी आफत, इन राज्यों में बारिश दिखाएगी रौद्र रूप, IMD ने जारी किया अलर्ट

शव के पास बैठी रही पूरी रात

कत्ल करने के बाद महिला ने शातिर दिमाग का परिचय दिया। वह पूरी रात पति की लाश के पास बैठी रही ताकि सुबह इसे एक 'प्राकृतिक मौत' का रूप दे सके। उसे लगा कि वह पुलिस को चकमा दे देगी, लेकिन कानून के हाथ लंबे थे।

यह भी पढ़ें: क्या आपके कानों में भी सुनाई देती है घंटी, सीटी या साय-साय जैसी आवाज? अगर हां तो हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पोल

28 जनवरी को जब पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना मिली, तो थांदला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई साफ कर दी कि कैलाश की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो महिला टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!