महाराष्ट्र FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे का तबादला, अटकलों पर आया IAS अधिकारी का बयान

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 10:46 AM

maharashtra fda commissioner tukaram mundhe transferred speculations

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने उनके तबादले की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह अपने पद पर बने हुए हैं और असुरक्षित खाद्य पदार्थों तथा घटिया दवाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारी...

मुंबई : महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने उनके तबादले की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह अपने पद पर बने हुए हैं और असुरक्षित खाद्य पदार्थों तथा घटिया दवाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा अधिकारी (IAS) के संभावित तबादले की चर्चाओं के बीच मुंढे ने यह स्पष्टीकरण दिया। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उनका कई बार तबादला हो चुका है। 

तबादले की अटकलें उस समय सामने आईं, जब राज्य सरकार ने रविवार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक और अनियमितताओं की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति में मुंढे को सचिव नियुक्त किया। मुंढे ने सोमवार रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'नहीं, मुझे FDA से स्थानांतरित नहीं किया गया है।' उन्होंने कहा, 'मैं महाराष्ट्र FDA के आयुक्त के रूप में काम कर रहा हूं। असुरक्षित, घटिया और मिलावटी खाद्य पदार्थों तथा नकली एवं घटिया दवाओं के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।' 

FDA में मुंढे के कार्यकाल ने लोगों का काफी ध्यान आकर्शित किया है। उपभोक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ विभाग की तेज की गई कार्रवाई का स्वागत किया है, जबकि रेस्तरां और खाद्य कारोबार से जुड़े कुछ लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विरोध किया है। FDA ने कथित तौर पर असुरक्षित और मिलावटी उत्पादों की बिक्री या इस्तेमाल सहित विभिन्न उल्लंघनों को लेकर भोजनालयों और खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, छापेमारी और प्रवर्तन कार्रवाई तेज की है। 

विभाग ने खाद्य सुरक्षा नियमों को लागू करने के अभियान के तहत लाइसेंस और नियमों के अनुपालन से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। जहां उपभोक्ताओं ने जवाबदेही और खाद्य सुरक्षा पर जोर दिए जाने का स्वागत किया है, वहीं विभाग की कुछ कार्रवाइयों का रेस्तरां संचालकों ने विरोध किया है। प्रवर्तन से जुड़े कुछ कदमों को अदालतों में चुनौती भी दी गई है, जिससे FDA की नियामक कार्रवाई के कुछ पहलू न्यायिक समीक्षा के दायरे में आए हैं। इन घटनाक्रमों के कारण विभाग में मुंढे का कार्यकाल विशेष रूप से चर्चा में रहा है। 

FDA के कार्रवाई अभियान से खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुपालन और भोजनालयों के संचालन के तरीके पर लोगों का ध्यान बढ़ा है। MPSC परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक की जांच करने वाली समिति में मुंढे की नियुक्ति भर्ती आयोग के कामकाज को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद हुई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह समिति की घोषणा करते हुए कहा था कि यह महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों तथा सदस्यों के कार्यकाल की जांच करेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!