साइकिल भी चलाते थे महात्मा गांधी

Edited By Updated: 30 Sep, 2019 03:32 AM

mahatma gandhi also rode a bicycle

क्या आपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को साइकिल चलाते हुए कभी देखा है? शायद नहीं देखा होगा। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने उनके 150वें जयन्ती वर्ष में गांधी जी पर एक कॉफी टेबल बुक प्रकाशित की है जिसमें ऐसी अनेक दुर्लभ एवं ऐतिहासिक तस्वीरें हैं, जो किसी...

नेशनल डेस्क: क्या आपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को साइकिल चलाते हुए कभी देखा है? शायद नहीं देखा होगा। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने उनके 150वें जयन्ती वर्ष में गांधी जी पर एक कॉफी टेबल बुक प्रकाशित की है जिसमें ऐसी अनेक दुर्लभ एवं ऐतिहासिक तस्वीरें हैं, जो किसी किताब में नहीं मिलेंगी। इसी किताब में एक तस्वीर में राष्ट्रपिता साइकिल चलाते देखे जा सकते हैं। 

इस किताब में 550 श्वेत-श्याम तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें गांधी जी के पिता करमचंद उत्तमचन्द गांधी और माता पुतली बाई की भी तस्वीर है। इस कॉफी टेबल बुक में गांधी जी के उस घर और कमरे की भी तस्वीर है जहां उनका जन्म हुआ था। गांधी जी की पहली तस्वीर तब खींची गई जब वह 7 साल के थे। वह तस्वीर भी इस किताब में है। वर्ष 1886 में उनके भाई लक्ष्मणदास के साथ भी एक दुर्लभ तस्वीर इस किताब में है, तब गांधी जी की उम्र 17 साल थी। 

दक्षिण अफ्रीका जाने पर 1900 में उनकी वहां की पहली तस्वीर भी इस किताब में है। गांधी जी ने पहली बार कब टोपी पहनी, जिससे गांधी टोपी मशहूर हो गई, वह यादगार तस्वीर भी इस किताब की शोभा बढ़ाती है। दक्षिण अफ्रीका में टॉलस्टॉय फार्म की भी तस्वीरें हैं जो अत्यंत दुर्लभ हैं। इसमें लन्दन में एक बकरी के साथ भी उनकी तस्वीर है। एक तस्वीर में कस्तूरबा गांधी जी उनके पैरों को धोती हुई दिखाई गई हैं जो दुर्लभ तस्वीर है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!