महेंद्र सिंह धोनी ने दोस्त के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Updated: 12 Apr, 2024 12:32 PM

mahendra singh dhoni filed a case against his friend

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी IPL के अलावा एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। जयपुर पुलिस ने धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को नोएडा से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। धोनी ने मिहिर के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज...

नेशनल डेस्क: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी IPL के अलावा एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। जयपुर पुलिस ने धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को नोएडा से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। धोनी ने मिहिर के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

PunjabKesari

मिहिर के खिलाफ जयपुर में धोनी के नाम पर क्रिकेट एकेडमी खोलने का आरोप है। अभी तक जयपुर पुलिस ने इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी।

दरअसल, इस मामले में मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के अरका स्पोर्ट्स ने धोनी के साथ मिलकर दुनिया के कई बड़े शहरों में क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्लान बनाया। डील के हिसाब से मिहिर दिवाकर को धोनी को फ्रैंचाइजी फीस का भुगतान करना था। करार के तहत प्रॉफिट भी शेयर करना था।  ऐसा न होने पर अगस्त 2021 में अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया। इसके लिए कानूनी नोटिस भी भेजा। इस संबंध में धोनी को कोई जवाब न मिलने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!