मणिपुरः CRPF जवान ने अपने ही कैंप पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, खुद को भी मारी गोली

Edited By Updated: 13 Feb, 2025 09:59 PM

manipur crpf jawan opened fire on his own camp 2 killed also shot himself

मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर गोलीबारी कर अपने दो सहकर्मियों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया। जवान ने खुद भी आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर गोलीबारी कर अपने दो सहकर्मियों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया। जवान ने खुद भी आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ के शिविर में रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोली चलाई जिससे एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा पुलिस ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!