शराब नीति घोटाला: मुश्किल में मनीष सिसोदिया, ED मामले में 5 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

Edited By Updated: 22 Mar, 2023 02:30 PM

manish sisodia in trouble judicial custody extended till april 5 in ed case

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पांच अप्रैल तक ईडी की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े एक धनशोधन मामले में मनीष सिसोदिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिसोदिया को अब पांच अप्रैल तक तिहाड़ जेल में रहना होगा। 

विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया को उस वक्त पांच अप्रैल तक जेल भेज दिया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में पूछताछ के बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया। ईडी ने सिसोदिया से हिरासत में सात दिन तक पूछताछ की। विशेष अदालत ने मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी थी।

सीबीआई ने आबकारी नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। अब यह नीति निरस्त कर दी गयी है। ईडी ने सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था, जहां सीबीआई जांच के सिलसिले में बंद थे। 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!