Edited By Radhika,Updated: 10 Feb, 2026 06:35 PM

अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी की प्रीमियम कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मारुति अपने नेक्सा (Nexa) पोर्टफोलियो की लगभग सभी कारों - बलेनो, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा और इनविक्टो पर फरवरी महीने में जबरदस्त डिस्काउंट और बेनिफिट्स...
Maruti Car Discounts : अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी की प्रीमियम कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मारुति अपने नेक्सा (Nexa) पोर्टफोलियो की लगभग सभी कारों - बलेनो, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा और इनविक्टो पर फरवरी महीने में जबरदस्त डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए हैचबैक से लेकर प्रीमियम एमपीवी तक पर हजारों-लाखों रुपये बचाने का मौका दे रही है। जानते हैं कौन सी कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
प्रमुख कारों पर मिलने वाले ऑफर्स:
-
Maruti Invicto: इस महीने Maruti Invicto खरीदने पर ग्राहक ₹2.15 लाख तक की बचत कर सकते हैं।
-
Maruti Grand Vitara: स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और पेट्रोल वेरिएंट्स पर ₹85,000 तक का फायदा मिल रहा है, जबकि सीएनजी पर ₹50,000 की छूट मिल रही है।
-
Maruti Baleno: इस पॉपुलर हैचबैक पर कुल ₹48,000 (ऑटोमैटिक) और सीएनजी/मैनुअल पर ₹43,000 तक का लाभ मिल सकता है।
-
Maruti Fronx: क्रॉसओवर लवर्स को इस महीने Maruti Fronxखरीदने पर ₹33,000 तक की बचत का मौका मिल रहा है।
-
जिम्नी और XL6: ऑफ-रोडर जिम्नी और 7-सीटर XL6 पर भी ₹50,000 से ज्यादा के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा सबसे सस्ती नेक्सा कार इग्निस पर ₹58,000 तक और सेडान सिआज पर ₹40,000 तक की छूट मिल रही है। ध्यान रहे कि ये ऑफर्स डीलरशिप और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।