Edited By Pardeep,Updated: 23 Jun, 2026 10:47 PM

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में मुंबई स्थित सनातन मठ में बाबा बागेश्वर (पंडित धीरेंद्र शास्त्री) से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें टाइगर बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
मुंबई: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में मुंबई स्थित सनातन मठ में बाबा बागेश्वर (पंडित धीरेंद्र शास्त्री) से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें टाइगर बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
जनसेवा कार्यों की सराहना
मुलाकात के दौरान टाइगर श्रॉफ और बाबा बागेश्वर के बीच समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा गरीब बेटियों के लिए बनवाए जा रहे कैंसर हॉस्पिटल और बागेश्वर धाम में संचालित मां अन्नपूर्णा प्रसादम रसोई भंडारे जैसी सेवाओं के बारे में जानकर टाइगर काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इन कार्यों की जमकर सराहना की।
बालाजी पर फिल्म बनाने की योजना
इस खास मुलाकात के दौरान टाइगर श्रॉफ के एक दोस्त ने बाबा बागेश्वर को बताया कि वे 'बालाजी' पर एक फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मुलाकात के अंत में टाइगर ने बाबा बागेश्वर को शॉल भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
टाइगर का फिल्मी सफर
टाइगर श्रॉफ ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'बागी', 'बागी 2' और ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। टाइगर जल्द ही अपनी आगामी फिल्मों 'हिटमैन' और 'लग जा गले' में नजर आएंगे।