Gold/Silver Crash: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी 18,000 रुपये तक सस्ती, सोने के भाव भी औंधे मुंह गिरे

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 11:19 AM

mcx gold price mcx silver price 10 gram gold price silver 1 kg

बजट 2026 के पेश होने के बाद सोमवार को भी सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमती धातुओं के दाम तेजी से नीचे आए। सुबह के समय सोने के भाव में प्रति...

नेशनल डेस्क:  बजट 2026 के पेश होने के बाद सोमवार को भी सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमती धातुओं के दाम तेजी से नीचे आए। सुबह के समय सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम पर करीब 2,289 रुपये की कमी दर्ज की गई, जिसके बाद 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,45,464 रुपये के स्तर पर आ गई।

चांदी की कीमतों में तो और भी ज्यादा 'क्रैश' देखने को मिला है। सोमवार को चांदी 18,355 रुपये तक सस्ती हो गई, जिससे इसका भाव घटकर 2,47,297 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। गौर करने वाली बात यह है कि महज दो दिन पहले चांदी 4 लाख रुपये के रिकॉर्ड स्तर को छू रही थी।

आखिर क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

कीमतों में आई इस अचानक गिरावट के पीछे कई बड़े आर्थिक कारण माने जा रहे हैं:

  • बजट का मनोवैज्ञानिक असर: बजट में आयात शुल्क (Import Duty) को लेकर कोई बड़ा बदलाव न होने और अन्य टैक्स नियमों में सख्ती की आशंका से निवेशकों में घबराहट फैल गई, जिससे उन्होंने बिकवाली शुरू कर दी।

  • मुनाफावसूली का दौर: पिछले एक साल में सोने और चांदी ने निवेशकों को उम्मीद से कहीं ज्यादा रिटर्न दिया था। अब ऊंचे भावों पर बड़े फंड्स और ट्रेडर्स अपना मुनाफा सुरक्षित करने के लिए भारी मात्रा में होल्डिंग बेच रहे हैं।

  • मजबूत डॉलर और अमेरिकी प्रभाव: अमेरिका में 'केविन वार्श' को फेडरल रिजर्व का अगला प्रमुख बनाने की चर्चाओं ने डॉलर को मजबूती दी है। दुनिया भर में जब भी डॉलर मजबूत होता है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट आती है।

  • तकनीकी गिरावट: जानकारों के मुताबिक, बाजार में बहुत ज्यादा खरीदारी हो चुकी थी (Overbought), जिससे कीमतों का गिरना तय माना जा रहा था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!