Gold Silver Crash : एक ही झटके में फिर क्रैश हुई चांदी... 16,000 सस्ती होने के बाद अब आई इतनी गिरावट, सोना भी टूटा

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 12:53 PM

silver crashes again after becoming 16000 cheaper now drops 32000 gold also

बजट 2026 के बाद सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोमवार को MCX पर चांदी एक झटके में करीब 32,000 रुपये प्रति किलो तक टूट गई, जबकि सोना भी लगभग 8,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आई इस तेज गिरावट...

नेशनल डेस्क : बजट 2026 के बाद घरेलू बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। सोमवार को वायदा बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं के दाम और नीचे आ गए, जिससे निवेशकों और बाजार पर नजर रखने वालों में हलचल बढ़ गई।

MCX पर चांदी में सबसे बड़ी टूट

Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में ही चांदी करीब 16,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई। कुछ ही समय में यह गिरावट बढ़कर लगभग 32,000 रुपये तक पहुंच गई और चांदी फिसलकर करीब 2.33 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास आ गई।

यह भी पढ़ें - सोने में आई बड़ी गिरावट... जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

रिकॉर्ड हाई से अब काफी नीचे चांदी

बीते सप्ताह चांदी ने इतिहास रचते हुए 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर पार किया था। लेकिन इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट जारी है। अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से चांदी अब करीब 1.8 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है, जो बाजार में तेज उतार-चढ़ाव को दिखाता है।

सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी कमजोरी बनी हुई है। बजट वाले दिन पहले ही गिरावट झेल चुके सोने के दाम सोमवार को और टूट गए। MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव करीब 8,000 से 9,000 रुपये तक गिर गया और यह लगभग 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ गया।

हाई लेवल से कितना सस्ता हुआ सोना

पिछले गुरुवार को सोने ने रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए करीब 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छुआ था। इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अब तक सोना अपने उच्च स्तर से करीब 54,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है।

आगे क्या कहते हैं बाजार के संकेत

विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक बाजारों की चाल, डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और मुनाफावसूली की वजह से सोना-चांदी दबाव में हैं। आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा अंतरराष्ट्रीय संकेतों और आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!