Rinku Singh News: रिंकू सिंह के घर में गूंजने वाली थी शहनाई, पर पिता के निधन के बाद पसरा मातम, क्या अब टल जाएगी शादी?

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 02:16 PM

will rinku singh s marriage be postponed after her father s death

भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे रिंकू सिंह के पिता का आज निधन हो गया है। रिंकू के पिता स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहे थे। क्रिकेटर के घर में जहाँ जल्द ही शहनाइयां बजने वाली थीं, लेकिन निधन की खबर के बाद उनके घर में अब मातम पसरा चुका है। इस दुखद घटना के बाद...

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे रिंकू सिंह के पिता का आज निधन हो गया है। रिंकू के पिता स्टेज-4 कैंसर से जूझ रहे थे। क्रिकेटर के घर में जहाँ जल्द ही शहनाइयां बजने वाली थीं, लेकिन निधन की खबर के बाद उनके घर में अब मातम पसरा चुका है। इस दुखद घटना के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जून में होने वाली रिंकू और प्रिया सरोज की शादी की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है।

पिता के लिए बीच में छोड़ा अभ्यास सत्र

नोएडा के यथार्थ अस्पताल में वेंटिलेटर पर जीवन की जंग लड़ रहे पिता की हालत बिगड़ने की खबर मिलते ही रिंकू सिंह भावुक हो गए। वह टी-20 विश्व कप की तैयारियों के लिए चल रहे प्रैक्टिस सेशन को बीच में ही छोड़कर मंगलवार को अपने घर लौट आए थे। रिंकू की सफलता के पीछे उनके पिता का संघर्ष एक मिसाल रहा है, जिन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद बेटे के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया।

PunjabKesari

क्या होगी शादी की नई तारीख 

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी इसी साल जून में होने वाली थी। दोनों की सगाई पिछले साल 8 जून को लखनऊ के एक निजी होटल में हुई थी। इससे पहले बीते साल 18 नवंबर 2025 को शादी की तारीख तय की गई थी, लेकिन आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों की व्यस्तता के कारण इसे टालकर जून 2026 कर दिया गया था। अब पिता के असामयिक निधन के बाद परिवार शादी के कार्यक्रम में बदलाव कर सकता है।

बुलंदशहर से अलीगढ़ तक का कठिन सफर

रिंकू का परिवार मूल रूप से बुलंदशहर के दानपुर गाँव का रहने वाला है। करीब ढाई दशक पहले उनके पिता रोजगार की तलाश में अलीगढ़ आए थे। यहाँ उन्होंने एक गैस एजेंसी में सिलेंडर डिलीवरी का काम शुरू किया। रिंकू ने अपना बचपन बेहद साधारण परिस्थितियों में अलीगढ़ के दो कमरों वाले घर में बिताया। आज रिंकू जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता की कड़ी मेहनत और प्रेरणा का सबसे बड़ा हाथ रहा है। सोशल मीडिया पर खेल जगत की हस्तियाँ और रिंकू के प्रशंसक इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!