दिल्ली-NCR में बारिश के बीच मानसून की जल्द आने की संभावना, गुजरात में भारी बारिश से ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Edited By Mansa Devi,Updated: 24 Jun, 2025 12:15 PM

monsoon is rain in delhi ncr orange alert issued to heavy rain

देशभर में मानसून की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने धीरे-धीरे कई राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। गुजरात में लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में...

नेशनल डेस्क: देशभर में मानसून की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने धीरे-धीरे कई राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। गुजरात में लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी अच्छी बारिश हो रही है।

दिल्ली-NCR में मानसून की दस्तक
दिल्ली और NCR क्षेत्र में प्री-मानसून बारिश जारी है और मौसम विभाग के अनुसार, मानसून इस क्षेत्र में समय से पहले पहुंचने वाला है। पिछले कुछ दिनों से हवा की दिशा, आर्द्रता और तापमान जैसे सारे मानक मानसून के अनुकूल हो चुके हैं। अनुमान है कि 24 जून 2025 को दिल्ली में मानसून की आधिकारिक घोषणा हो सकती है, जो कि सामान्य तारीख से करीब तीन दिन पहले होगी।

गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी
गुजरात में मानसून की तीव्रता बढ़ी है, जिससे कई जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। राज्य सरकार और मौसम विभाग ने 26 जून तक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चक्रवात और मानसूनी ट्रफ की वजह से गुजरात के तटीय क्षेत्रों में बारिश लगातार हो रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बंगाल की खाड़ी में नया साइक्लोनिक सिस्टम
बंगाल की खाड़ी में नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन विकसित हो रहा है, जो मानसून को और मजबूत करने वाला है। यह सिस्टम पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश की गति को तेज कर सकता है। अगले 48 घंटों में इस क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव बन सकता है, जो करीब तीन दिन तक स्थिर रहेगा और बाद में उत्तर की ओर बढ़ेगा।

किसानों के लिए अच्छी खबर
मानसून की इस मजबूत सक्रियता से खेती-बाड़ी के लिए भी बेहतर परिस्थितियां बनेंगी। किसानों को बरसात के बेहतर मौसम के कारण फसल की तैयारी में सहायता मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!