सावधान: IMD का 21 राज्यों में अलर्ट, 12 जुलाई तक भारी बारिश

Edited By Anu Malhotra,Updated: 09 Jul, 2024 08:38 AM

monsoon rain imd monsoon rain weather update heavy rain

पूरे देश में आया मानसून अपने चरम पर है। देशभर में कई राज्यों में मानसून ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। मुंबई में जहां जलभराव हो गया है वहीं पूरा असम बाढ़ में डूबा है। हिमाचल और उत्तराखंड में लैंड स्लाइड से हालात खराब हैं। देशभर में नदियां उफान...

नेशनल डेस्क:  पूरे देश में मानसून अपने चरम पर है। देशभर में कई राज्यों में मानसून ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। मुंबई में जहां जलभराव हो गया है वहीं पूरा असम बाढ़ में डूबा है। हिमाचल और उत्तराखंड में लैंड स्लाइड से हालात खराब हैं। देशभर में नदियां उफान पर बह रही हैं।

ऐसे में कई राज्यों में बच्चों के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं आज मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-NCR समेत देश के करीब 21 राज्यों में बारिश होने की भविष्यवाणी की है।  मौसम विभाग के अनुसार, आज 7 राज्यों महाराष्ट्र, असम, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश हो सकती है। अन्य राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।
 

मौसम विभाग के अनुसार,  दिल्ली-NCR में आज और कल भी मौसम सुहाना रहेगा, हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 11-12 जुलाई को दिल्ली-NCR में भारी बारिश होने की संभावना है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!