भारत-पाक तनाव के बीच मुंबई पुलिस सख्त, एक महीने तक पटाखों के इस्तेमाल पर रोक

Edited By Updated: 11 May, 2025 05:19 AM

mumbai police strict amid indo pak tension

पुलिस ने शनिवार को मुंबई में 11 मई से नौ जून तक पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबईः पुलिस ने शनिवार को मुंबई में 11 मई से नौ जून तक पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति रविवार से 11 जून तक महानगर की सीमा के भीतर रॉकेट सहित कोई भी पटाखे नहीं फोड़ सकेगा। यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव की पृष्ठभूमि में लिया गया है हालांकि दोनों दोनों देशों ने शनिवार शाम को युद्धविराम की घोषणा कर दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!