Edited By Rohini Oberoi,Updated: 23 Jul, 2026 07:58 AM

महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के जरीपटका इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा का आठ वर्षीय छात्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे...
Nagpur School Student Death : महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के जरीपटका इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में तीसरी कक्षा का आठ वर्षीय छात्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अचानक हुई इस अनहोनी से मासूम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान समता नगर निवासी फनीत शालिग्राम काटरे के रूप में हुई है। वह तीसरी कक्षा का छात्र था। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह उसकी मां उसे रोज की तरह स्कूल छोड़कर गई थीं। दोपहर में फनीत अन्य बच्चों के साथ कक्षा से बाहर निकला। इसी दौरान वह स्कूल के गलियारे में दौड़ते समय करीब दो बजकर दस मिनट पर अचानक गिर पड़ा।
स्कूलकर्मियों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सरकारी मेयो अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।