ये है दुनिया की सबसे अनोखी झील, जहां तैरते हैं नोट और दिखता है खजाना, फिर भी कोई नहीं करता निकालने की कोशिश

Edited By Updated: 27 Jun, 2022 05:06 PM

national news punjab kesari himachal pradesh lake mandi treasures

हिमाचल प्रदेश का जब कभी नाम आता है तो हमारे जहन में हमेशा देवभूमि का ही ख्याल आता है। यहां आज भी चप्पे-चप्पे पर कई रहस्य छुपे हुए हैं।

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश का जब कभी नाम आता है तो हमारे जहन में हमेशा देवभूमि का ही ख्याल आता है। यहां आज भी चप्पे-चप्पे पर कई रहस्य छुपे हुए हैं। यहां आपको कई रहस्यमयी चीजें देखने को मिल जाएंगी जिनके रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। कमरूनाग झील, हिमाचल के मंडी जिले से 51 किलोमीटर दूर करसोग घाटी में स्थित है। इसी जगह पर पत्थर से निर्मित कमरूनाग बाबा की प्रतिमा है जहां हर साल जून में कमरूनाग मंदिर में मेले का आयोजन किया जाता है।

इस झील में सोना-चांदी और रुपए-पैसे चढ़ाने की सदियों पुरानी परंपरा है। यहां लोग अपनी मुरादें पूरी होने के बाद अपनी आस्था के अनुसार सोना-चांदी चढ़ाते हैं जो कि पानी में बिल्कुल साफ नजर आता है। वर्षों से लोगों द्वारा चढ़ाए गए धन और गहने के कारण ऐसा माना जाता है कि इस झील में अरबों का खजाना पड़ा हुआ है। हालांकि इतने बड़े खजाने की सुरक्षा की बात की जाए तो मंदिर की तरफ से यहां कोई सुरक्षा तो नहीं की गई है लेकिन ऐसा माना जाता है कि इतने बड़े खजाने की रखवाली स्वयं कमरूनाग देवता करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!