दुलारचंद यादव मर्डर केस में नया मोड़: NDA प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार

Edited By Updated: 02 Nov, 2025 05:37 AM

nda candidate and former mla anant singh arrested

मोकामा में हुए चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उन्हें बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट से हिरासत में लिया, जहां वे मौजूद थे।...

नेशनल डेस्कः मोकामा में हुए चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने उन्हें बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट से हिरासत में लिया, जहां वे मौजूद थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच पटना ले जाया जा रहा है।

पहले की थी सरेंडर की अटकलें

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से ऐसी जानकारी मिल रही थी कि अनंत सिंह इस केस में जल्द खुद को पुलिस के हवाले कर सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर पटना एसएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम शनिवार को उनके ठिकाने पर पहुंची। टीम ने बाढ़ क्षेत्र में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

एफआईआर के आधार पर गिरफ्तारी

दरअसल, मोकामा के जदयू नेता दुलारचंद यादव की हत्या कुछ दिन पहले गोली मारकर की गई थी। हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अनंत सिंह सहित कई अन्य लोगों पर साजिश और हत्या का आरोप लगाया था। वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। वहीं इस मामले में अब तक चार प्राथमिकियों के आधार पर कार्रवाई की गई है और कुल 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें हत्याकांड के तीन मुख्य आरोपित भी शामिल हैं। पुलिस अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जबकि सीआईडी भी इस केस की जांच कर रही है।

इससे पहले एसएसपी ने सतर्कता में कमी और लापरवाही बरतने पर घोसवरी थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार और भदौर थानाध्यक्ष रविरंजन चौहान को निलंबित कर दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!