ना हिंदू, ना ईसाई, ना ही बौद्ध...जानें कौन-सा धर्म दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है? Pew रिसर्च की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 11 Nov, 2025 04:30 PM

neither hindu nor christian nor buddhist find out which religion is spreadin

दुनिया में धर्मों की आबादी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस्लाम धर्म की सबसे तेज़ वृद्धि देखी गई है। अमेरिका के Pew Research Center (वाशिंगटन डी.सी.) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 से 2020 के बीच इस्लाम अपनाने वालों की संख्या में करीब...

नेशनल डेस्क: दुनिया में धर्मों की आबादी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें इस्लाम धर्म की सबसे तेज़ वृद्धि देखी गई है। अमेरिका के Pew Research Center (वाशिंगटन डी.सी.) की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2010 से 2020 के बीच इस्लाम अपनाने वालों की संख्या में करीब 34 करोड़ 70 लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ईसाई और बौद्ध धर्म के अनुयायियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है।

इस्लाम धर्म की बढ़ती रफ्तार
रिपोर्ट बताती है कि 10 सालों में मुस्लिम जनसंख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है और अब दुनियाभर में मुसलमानों की संख्या लगभग 2 अरब तक पहुंच चुकी है। कुल विश्व जनसंख्या में मुसलमानों की हिस्सेदारी 1.8% बढ़कर 25.6% हो गई है। इस बढ़ोतरी की एक बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि मुस्लिम समुदाय में युवाओं की आबादी अन्य धर्मों की तुलना में ज्यादा है।

हिंदू धर्म की स्थिति
रिपोर्ट में हिंदू धर्म को भी जनसंख्या के लिहाज से मजबूत धर्मों में शामिल किया गया है। दुनियाभर में 14.9% लोग हिंदू धर्म को मानते हैं, जिससे यह चौथे स्थान पर आता है। 2010 से 2020 के बीच हिंदुओं की आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, खासकर खाड़ी देशों और अफ्रीका में। कुल मिलाकर पिछले एक दशक में हिंदू जनसंख्या में 62% तक वृद्धि दर्ज की गई है।

ईसाई धर्म में गिरावट
दुनिया में अब भी सबसे अधिक अनुयायी ईसाई धर्म के हैं इनकी संख्या लगभग 2.3 अरब है, जो वैश्विक आबादी का 29% हिस्सा है। पहले ईसाई धर्म के अनुयायी 30.6% थे, यानी इसमें लगभग 1.6% की कमी आई है। पिछले 10 वर्षों में ईसाइयों की कुल आबादी में सिर्फ 12 करोड़ 20 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यूरोप और अमेरिका जैसे क्षेत्रों में धार्मिकता घटने से यह गिरावट आई है।

बौद्ध धर्म और नास्तिकता में बदलाव
➤ प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, बौद्ध धर्म मानने वालों की संख्या में कमी आई है।
➤ दूसरी ओर, ऐसे लोगों की संख्या बढ़ी है जो किसी भी धर्म को नहीं मानते यानी नास्तिक या “नो-रिलिजन” समूह।
➤ इस श्रेणी में लोगों का प्रतिशत 23.3% से बढ़कर 24.2% हो गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!