GST में पेट्रोल-डीजल शामिल न होने का क्या है कारण? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई बड़ी वजह

Edited By Updated: 05 Sep, 2025 06:08 PM

nirmala sitharaman told big reason for not including petrol and diesel in gst

केंद्र सरकार ने हाल ही में GST में बड़ा सुधार किया है। इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को विशेष बातचीत में कई महत्वपूर्ण बातें साझा की। उन्होंने कहा कि GST रेट कट का फायदा सीधे आम जनता तक पहुंचेगा। अगर कोई कंपनी या संस्था इसका लाभ...

नेशनल डेस्क : केंद्र सरकार ने हाल ही में GST में बड़ा सुधार किया है। इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को विशेष बातचीत में कई महत्वपूर्ण बातें साझा की। उन्होंने कहा कि GST रेट कट का फायदा सीधे आम जनता तक पहुंचेगा। अगर कोई कंपनी या संस्था इसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंचाती है, तो उन लोगों सरकार द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - 'भारत को खत्म करने का समय आ गया है', देश के खिलाफ साजिश रच रहा था विदेशी नेता, मोदी सरकार ने अकाउंट किया ब्लॉक

पेट्रोल-डीजल और GST

पेट्रोल और डीजल को अभी GST के दायरे में नहीं रखा गया है। इस पर सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार पूरी तरह से तैयार है और जब राज्य इसकी तैयारी करेंगे, तब इसे GST में लाया जा सकेगा। हालांकि अभी इसका कोई प्रस्ताव नहीं है।

शेयर बाजार पर असर

GST सुधार के ऐलान के बावजूद शेयर बाजार में तेजी नहीं आने पर उन्होंने कहा कि मार्केट कई फैक्टर्स पर काम करता है, और इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं।

99 फीसदी वस्तुएं हुईं सस्ती

निर्मला सीतारमण ने बताया कि नए GST सुधार से लगभग 99 फीसदी वस्तुएं सस्ती हुई हैं। खासतौर पर फूड आइटम्स को अधिक से अधिक सस्ता किया गया है।

सिर्फ जनता के लिए टैक्स कटौती, कंपनियों के लिए नहीं

वित्त मंत्री ने कहा कि यह टैक्स कटौती आम जनता के लिए है, कंपनियों के लिए नहीं। सरकार हर साल यह देखती है कि कहां टैक्स रेट में कटौती की जा सकती है, और इस बार भी वही किया गया।

विपक्ष का क्रेडिट

विपक्ष द्वारा GST को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहने पर उन्होंने कहा कि पहले 91 फीसदी टैक्स लगाता था, अब GST इसे बेहतर बना रहा है। कांग्रेस जैसी पार्टियां इसे सराह रही हैं, जो पहले उच्च टैक्स लगाती थीं। निर्मला सीतारमण ने जोर देकर कहा कि GST सुधार का मुख्य उद्देश्य आम जनता को राहत देना है और इसके लिए सरकार गंभीर  रूप से कदम उठा रही है।

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!