15 जून से शुरू होगा Noida International Airport, इंडिगो भरेगी पहली उड़ान

Edited By Updated: 01 May, 2026 05:09 PM

noida international airport to begin commercial flight operations from june 15

उत्तर भारत के विमानन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुए, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) ने शुक्रवार को घोषणा की कि यहाँ से 15 जून से कमर्शियल उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा हवाई अड्डे के उद्घाटन...

Noida International Airport: उत्तर भारत के विमानन क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुए, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) ने शुक्रवार को घोषणा की कि यहाँ से 15 जून से कमर्शियल उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री द्वारा हवाई अड्डे के उद्घाटन और 'ब्यूरो ऑफ सिविल एवीएशन सिक्योरिटी' (BCAS) द्वारा 'एयरोड्रोम सिक्योरिटी प्रोग्राम' (ASP) को मंजूरी मिलने के बाद की गई है। इस मंजूरी के साथ ही यह पुष्टि हो गई है कि हवाई अड्डे के सभी सुरक्षा तंत्र और संचालन प्रोटोकॉल नियामक मानकों के अनुरूप पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- FASTag यूजर्स Alert: आपकी यह गलती कहीं पड़ न जाए भारी, वरना आपको देना होगा Double tax, NHAI ने दी चेतावनी

प्रमुख एयरलाइंस और सेवाएं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल सेवाओं की शुरुआत के साथ ही यात्रियों के लिए सफर के नए रास्ते खुलेंगे। दिग्गज एयरलाइन IndiGo इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान संचालित करेगी। इंडिगो के बाद Akasa Air और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। आने वाले हफ्तों में उड़ानों के रूट और विस्तृत समय सारिणी (Schedule) की घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, संभल विवाद में FIR दर्ज कराने की मांग वाली याचिका की  खारिज

NCR को मिलेगी जाम से राहत

दिल्ली-एनसीआर में यह हवाई अड्डा यात्रियों और कार्गो ऑपरेटरों के लिए एक नया गेटवे साबित होगा। इसके शुरू होने से दिल्ली के मौजूदा हवाई अड्डों पर दबाव कम होने की उम्मीद है और इस क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- बंगाल में स्ट्रॉन्गरूम विवाद: ममता बनर्जी का 3 घंटे का धरना, कहा- अगर EVM से छेड़छाड़ हुई तो जीने- मरने की लड़ाई लड़ी जाएगी

आधुनिक बुनियादी ढांचा और आर्थिक विकास

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बढ़ते हवाई यातायात की मांग को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। विशेषताओ की बात करें तो इसमें आधुनिक टर्मिनल, कुशल संचालन प्रणाली और मजबूत 'मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी' (सड़क और रेल संपर्क) की सुविधा है।  कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत से उत्तर भारत में पर्यटन, व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी। हवाई अड्डे के प्रबंधन ने अपने बयान में कहा, "नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने और एयरलाइंस को लागत प्रभावी वातावरण प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। आधुनिक टर्मिनल और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ हम एक शानदार अनुभव देने के लिए तैयार हैं।"

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!