घने कोहरे के कारण रद्द की गई 4 ट्रेनों को पुनः बहाल करने का निर्णय : परमजीत सिंह सैनी

Edited By Updated: 23 Dec, 2025 05:42 PM

northern railway resumes jalandhar firozpur amritsar train services january 2026

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने कुछ प्रमुख ट्रेनों का संचालन पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की है। 01 जनवरी 2026 से ट्रेन संख्या 74939 (जालंधर सिटी – फिरोजपुर छावनी) और 74651 (अमृतसर – डेरा बाबा नानक) शुरू होंगी। 02 जनवरी 2026 से ट्रेन संख्या 74932...

जैतो : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमजीत सिंह सैनी ने मंगलवार को बताया कि ट्रेन संख्या 74939 (जालंधर सिटी – फिरोजपुर छावनी) का संचालन 01 जनवरी 2026, ट्रेन संख्या 74932 (फिरोजपुर छावनी – जालंधर सिटी) का संचालन 02 जनवरी 2026, ट्रेन संख्या 74651 (अमृतसर – डेरा बाबा नानक) का संचालन 01 जनवरी 2026, ट्रेन संख्या 74652 (डेरा बाबा नानक – वेरका) का संचालन 01 जनवरी 2026 से पुनः प्रारंभ किया जाएगा।

उपरोक्त सभी ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। रेलयात्री यात्रा के दौरान ट्रेन से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए रेल मदद संख्या 139 पर संपर्क कर सकते है। इस नंबर पर यात्री, ट्रेन संबंधित पूछताछ, ट्रेन आगमन-प्रस्थान आदि पूछताछ के लिए एक SMS भेजकर भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!